बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जयपुर:कोहरे में नहीं थमेंगी उड़ानें, एयरपोर्ट पर लाइटिंग सिस्टम दुरुस्त;पिछले सर्दियों में 56 फ्लाइट डायवर्ट – Jaipur Airport Prepares For Foggy Winter With Advanced Landing Systems
जयपुर

जयपुर:कोहरे में नहीं थमेंगी उड़ानें, एयरपोर्ट पर लाइटिंग सिस्टम दुरुस्त;पिछले सर्दियों में 56 फ्लाइट डायवर्ट – Jaipur Airport Prepares For Foggy Winter With Advanced Landing Systems

November 18, 2026


Jaipur Airport Prepares for Foggy Winter with Advanced Landing Systems

जयपुर एयरपोर्ट

विस्तार

सर्दियों में कोहरे के कारण विमानों की उड़ानों पर असर पड़ता है, लेकिन इस बार जयपुर एयरपोर्ट ने इससे निपटने के लिए पहले से तैयारी शुरू कर दी है। घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट पर आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और रनवे लाइटिंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही रनवे की मार्किंग से लेकर ग्राउंड स्टाफ की तैनाती तक कई स्तरों पर इंतजाम किए जा रहे हैं।

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैटेगरी थ्री इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (CAT-III ILS) और एडवांस्ड वेदर ऑब्जर्वेशन सिस्टम (AWOS) पहले से उपलब्ध हैं। ये सिस्टम कम दृश्यता में पायलटों को सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ में मदद करते हैं। इसके अलावा एडवांस्ड अप्रोच लाइटिंग सिस्टम और रनवे लाइटिंग भी विमानों के संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं। सर्दियों में इन सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को बेहतर ऑपरेशनल स्थिति में रखने की तैयारी की जा रही है।

रनवे से लेकर लाइटिंग तक की जा रही दुरुस्ती

एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से रनवे की मार्किंग को नया किया जा रहा है। रनवे और अप्रोच लाइट्स का व्यापक रखरखाव किया जा रहा है। कम दृश्यता के दौरान विमानों के संचालन में सहयोग के लिए अतिरिक्त ग्राउंड स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। इसका मकसद यह है कि कोहरे के दौरान तकनीकी व्यवस्था के साथ जमीन पर भी विमानों के संचालन में किसी तरह की बाधा नहीं आए।

यह भी पढें- राजस्थान: एसीबी जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे आईएएस शिखर अग्रवाल, सरकार की मंजूरी को दी चुनौती

तीन महीने में 56 डायवर्ट उड़ानों को संभाला

जयपुर एयरपोर्ट की क्षमता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि पिछले सर्दियों के सीजन में दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच यहां दूसरे एयरपोर्ट से डायवर्ट होकर आईं 56 उड़ानों को संभाला गया। कम दृश्यता के कारण आसपास के एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन प्रभावित होने पर जयपुर ने वैकल्पिक एयरपोर्ट के रूप में भूमिका निभाई।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार आधुनिक नेविगेशन सुविधाओं, बेहतर रनवे लाइटिंग और अतिरिक्त ग्राउंड स्टाफ की तैयारी से इस सर्दी में भी उड़ानों का संचालन सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X