बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी एनएसयूआई :दीपक शर्मा – Nsui Will Move Forward With A New Strategy: Deepak Sharma

November 18, 2026


नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल ने कांग्रेस नेता से की मुलाकात

संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। एनएसयूआई के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल ने बुधवार को कांग्रेस नेता एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान छात्र राजनीति, संगठन की गतिविधियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। दीपक शर्मा ने अनित जसवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में एनएसयूआई प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ काम करेगी।

दीपक शर्मा ने कहा कि छात्र संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी विद्यार्थियों की समस्याओं को समझना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना है। छात्र राजनीति युवाओं को नेतृत्व का अवसर देने के साथ संघर्ष और जनसेवा की सीख भी देती है। इसलिए जरूरी है कि एनएसयूआई कैंपस से लेकर प्रदेश स्तर तक विद्यार्थियों के बीच अपनी सक्रियता बनाए रखे।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती युवाओं की भागीदारी और उनके विश्वास से आती है। एनएसयूआई की संघर्षशील परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छात्र हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता देनी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अनित जसवाल के नेतृत्व में संगठन युवाओं को साथ जोड़ने और विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाने में सफल रहेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X