अमेरिका और ईरान के बीच जंग की जो रफ्तार हाल ही में धीमी हुई थी, उसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर से तेज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान की तरफ से अब अमेरिका पर ‘डर्टी बम’ से हमले की साजिश रची जा रही है। मीडिया समूहों ने खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ईरान ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए इससे जुड़ी साजिश तैयार कर रहा है।
अमेरिकी मीडिया की तरफ से ‘ईरान के डर्टी बम हमले’ की साजिश को लेकर जो दावे किए गए हैं, उससे जुड़े सबूत अब तक सामने नहीं रखे गए हैं। दूसरी तरफ ईरान ने इन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने भी इसे अमेरिका की तरफ से इराक जैसा युद्ध का प्रोपेगैंडा बताया।