बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का ऋषिकेश में हुआ प्रसव, राज खुला तो दंग रह गई पुलिस, 60 साल का नाना निकला आरोपी – Up: Victim Gives Birth In Rishikesh; Police Left Stunned Upon Discovery—60-year-old Grandfather T
बाराबंकी

यूपी:दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का ऋषिकेश में हुआ प्रसव, राज खुला तो दंग रह गई पुलिस, 60 साल का नाना निकला आरोपी – Up: Victim Gives Birth In Rishikesh; Police Left Stunned Upon Discovery—60-year-old Grandfather T

November 18, 2026


UP: victim gives birth in Rishikesh; police left stunned upon discovery—60-year-old grandfather t

प्रतीकात्मक फोटो
ग्राफिक्स

विस्तार

ऋषिकेश में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने व प्रसव होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दुष्कर्म का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि किशोरी का 60 वर्षीय नाना निकला। बुधवार शाम जिले की असंद्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, ऋषिकेश में दो माह पहले जन्मे नवजात को अनाथालय भेज दिया गया है। बच्चे को गोद लेने के लिए कई लोगों ने इच्छा जताई है, लेकिन फिलहाल विधिक प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस के अनुसार, असंद्रा क्षेत्र के एक गांव की महिला का मायका उत्तराखंड के ऋषिकेश में है। वह परिवार के साथ वहीं रहती है। करीब एक साल पहले महिला अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ असंद्रा क्षेत्र स्थित मायके आई थी। इसी दौरान किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। लोकलाज और डर के चलते उस समय घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X