बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बाराबंकी

Barabanki News:सीता हरण का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु – Devotees Became Deeply Moved Upon Hearing The Episode Of Sita’s Abduction

November 18, 2026


त्रिलोकपुर। चुरौलिया गांव में आयोजित अष्टम श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक पंडित विनोद तिवारी ने सीता हरण का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि राम के वनवास के दौरान रावण ने छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लिया था। इसके बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण माता सीता की खोज में वन-वन भटकने लगे। पंडित तिवारी ने कहा कि श्रीराम का जीवन विनम्रता, धैर्य और मर्यादा का प्रतीक है। व्यक्ति को अहंकार से दूर रहना चाहिए। अनुभव मिश्रा, नितिन शुक्ला, आदित्य दीक्षित, अखिल दीक्षित, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, शिरीष दीक्षित, वैभव प्रजापति और वैभव शर्मा उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X