Hamirpur (himachal) News:ठंड बढ़ने से हीटर और रॉड की मांग बढ़ी – Demand For Heaters And Heating Rods Has Risen Due To The Intensifying Cold
500 रुपये में हीटर की कीमत शुरू, दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। ठंड बढ़ने के साथ मैहरे बाजार में हीटर, गीजर और पानी गर्म करने वाली रॉड की खरीदारी शुरू हो गई। ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए दुकानदारों ने भी सर्दियों के सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न कंपनियों के गर्म उपकरणों का स्टॉक मंगवाया जा रहा है।
बाजार में छोटे हीटर की कीमत 500 रुपये से शुरू हो रही है, जबकि गीजर दो हजार रुपये से उपलब्ध हैं। वहीं, पानी गर्म करने वाली रॉड की शुरुआती कीमत 200 रुपये है। पिलर हीटर की कीमत 2000 रुपये से शुरू है। दुकानों में अलग-अलग क्षमता और कीमतों के उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें। लोग घरों में गर्म पानी की व्यवस्था करने के लिए गीजर खरीद रहे हैं।
दुकानदारों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा, वैसे-वैसे बाजार में गर्म उपकरणों की मांग भी बढ़ेगी। वहीं, दुकानदारों को सर्दियों के पूरे सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई है। दुकानदारों के अनुसार हर वर्ष सर्दियों का मौसम बेहतर होता है।
-गीजर की खरीदारी भी शुरू हो गई है। ठंड बढ़ने के बाद इसकी मांग में और इजाफा होने की संभावना है। ग्राहकों को अलग-अलग कीमतों और क्षमता वाले गीजर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। -शेखर मनकोटिया, दुकानदार मैहरे
-सर्दियों का सीजन उनके कारोबार के लिहाज से महत्वपूर्ण रहता है। इस दौरान हीटर, गीजर और अन्य गर्म उपकरणों की बिक्री अच्छी रहती है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ बाजार में ग्राहकों की आवाजाही और कारोबार दोनों में तेजी आएगी। -मनीष कुमार, दुकानदार मैहरे
-लोग गर्म उपकरणों की जानकारी लेने और खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। छोटे हीटर और पानी गर्म करने वाली रॉड की कीमत कम होने के कारण ग्राहक इन्हें अधिक पसंद कर रहे हैं।-भगवंत शर्मा, दुकानदार मैहरे
-गीजर की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। ग्राहकों को अलग-अलग रेंज के उत्पाद उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।-जीडी शर्मा, दुकानदार मैहरे

मैहरे बाजार में एक दुकान में बिक्री के लिए रखा पिलर हीटर सहित अन्य सामान। संवाद

मैहरे बाजार में एक दुकान में बिक्री के लिए रखा पिलर हीटर सहित अन्य सामान। संवाद

मैहरे बाजार में एक दुकान में बिक्री के लिए रखा पिलर हीटर सहित अन्य सामान। संवाद

मैहरे बाजार में एक दुकान में बिक्री के लिए रखा पिलर हीटर सहित अन्य सामान। संवाद
