बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कॉफी विद करण 9:’मेरा जन्म शादी करने के लिए हुआ’, क्या जल्दी ब्रेकअप करती हैं अनन्या पांडे? रिश्ते पर रखी राय – Ananya Panday Express His Views On Boyfriend And Breakup In Koffee With Karan 9
बॉलीवुड

कॉफी विद करण 9:’मेरा जन्म शादी करने के लिए हुआ’, क्या जल्दी ब्रेकअप करती हैं अनन्या पांडे? रिश्ते पर रखी राय – Ananya Panday Express His Views On Boyfriend And Breakup In Koffee With Karan 9

November 18, 2026


Ananya Panday express his views on boyfriend and breakup in koffee with karan 9

अनन्या पांडे
– फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अनन्या पांडे हाल ही में ‘कॉफी विद करण 9’ में नजर आईं। यहां उन्होंने रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर बात की। उन्होंने इस पर भी खुलकर बात की कि क्यों वह फिलहाल सिंगल रहने का आनंद ले रही हैं। उन्होंने करण जौहर की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी कि वह बॉलीवुड की ब्रेकअप करने वाली लड़की हैं। 

शादी को लेकर क्या बोलीं अनन्या?

18 नवंबर के एपिसोड में अनन्या नजर आईं। अनन्या पांडे ने माना कि वह कुछ रिश्तों में रही हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि अगर कोई रिश्ता नहीं चल पाता है, तो आगे बढ़ जाने में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शादी का विचार पसंद है, मगर साथ ही वह अपनी आजादी को फिर से खोजते हुए खुद को प्राथमिकता देना पसंद करती हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X