बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kullu News:चनौन स्कूल के मेधावियों को किया सम्मानित – Meritorious Students Of Chanaun School Felicitated
कुल्लू

Kullu News:चनौन स्कूल के मेधावियों को किया सम्मानित – Meritorious Students Of Chanaun School Felicitated

November 18, 2026


Meritorious students of Chanaun School felicitated

बंजार के चनौन स्कूल में हुए वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि। स्र

बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनौन में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में कृषि उपज विपणन समिति कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने करीब 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित विद्यालय के बहुउद्देश्यीय भवन का उद्घाटन भी किया गया। मुख्य अतिथि ने वार्षिक परीक्षाओं, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

इसके अलावा मॉनिटर्स, हाउस कैप्टन, हेड बॉय, हेड गर्ल, स्काउट्स एवं गाइड्स, एनएसएस और इको क्लब के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों को भी पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान मियां ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बहुउद्देश्यीय भवन में बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग को दो माह के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन लाल ठाकुर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। योग प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सभी को आकर्षित किया। डांडिया, सिरमौरी नृत्य और कुल्लवी नाटी की प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। विद्यार्थियों ने साइबर अपराध और नशामुक्त हिमाचल के संदेश पर आधारित प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X