बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नूंह

Nuh News:मुठभेड़ में गोली लगने से दो गोतस्करों की मौत, एक घायल – Two Cattle Smugglers Killed, One Injured In A Shootout

November 18, 2026


एक पुलिसकर्मी घायल, सात गोवंश मुक्त कराए गए

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। नूंह जिले में रविवार सुबह पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो गोतस्करों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से सात गोवंश मुक्त कराने के साथ तस्करी में इस्तेमाल पिकअप गाड़ी को कब्जे किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह फिरोजपुर झिरका सीआईए टीम को गोतस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की जांच शुरू की। पुलिस को देखते ही वाहन सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो गोतस्कर मारे गए। मुठभेड़ में मारे गए दो युवकों की पहचान राजस्थान के दौसा निवासी गब्बर उर्फ हड़िया और गांव फौनंदा निवासी साबिर के रूप में हुई है। वहीं, घायल आरोपी ताहिर राजस्थान के डीग जिले के घाटमीका का रहने वाला है। उसका नूंह मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन कट्टे, तीन कारतूस और पांच खाली खोल बरामद किए हैं। पिकअप में सात गोवंश ठूंसकर भरे हुए थे, जिन्हें मुक्त करा लिया गया।

परिजनों ने एनकाउंटर को बताया फर्जी

दूसरी ओर, मृतक साबिर के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए एनकाउंटर को फर्जी बताया है। इसको लेकर कई घंटे तक पंचायत भी हुई। परिजनों की ओर से शिकायत देने की बात कही गई है। हालांकि, रविवार देर रात तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी।

घायल ताहिर पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। मृतक साबिर पर पांच मुकदमे हैं और गब्बर उर्फ हडिया पर डकैती का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

डॉ अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X