बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shravasti News:सीताद्वार मेले की तैयारियों का लिया जायजा – Preparations For The Sitadwar Fair Were Reviewed
श्रावस्ती

Shravasti News:सीताद्वार मेले की तैयारियों का लिया जायजा – Preparations For The Sitadwar Fair Were Reviewed

November 18, 2026


Preparations for the Sitadwar fair were reviewed.

 सीताद्वार मेले को लेकर निरीक्षण करते डीएम-एसपी व अन्य अ​धिकारी। स्रोत-सूचना विभाग

श्रावस्ती। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले सीताद्वार मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय ने की। बैठक में डीएम मनोज कुमार राय, एसपी राहुल भाटी, सीडीओ शिशिर कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद अधिकारियों ने मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पांच दिवसीय सीताद्वार मेला 24 से 28 नवंबर तक चलेगा। विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि कार्तिक मेला असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। इसे व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी और मेला कमेटी के सदस्य मिलकर काम करें।

डीएम मनोज कुमार राय ने मेले से पहले सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने दुकानों को क्रमबद्ध तरीके से लगवाने और विद्युत वायरिंग की गुणवत्ता जांचने को कहा।

एसपी राहुल भाटी ने मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। अराजक तत्वों पर नजर रखने के साथ दुकानों को रास्तों पर अतिक्रमण करने से रोकने के निर्देश दिए।

डीएम ने अग्निशमन शिविर 24 घंटे संचालित करने और पर्याप्त स्टाफ तैनात करने को कहा। झूलों के लिए सुरक्षा प्रमाणपत्र लेने और मानकों की जांच के बाद ही अनुमति देने के निर्देश दिए। डीपीआरओ और ईओ नगर पंचायत इकौना को साफ-सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी लगाने को भी कहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X