बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रावस्ती

Shravasti News:30 नवंबर तक होगी स्वगणना – Self-enumeration Will Take Place Until November 30

November 18, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

Updated Tue, 17 Nov 2026 01:00 AM IST

Self-enumeration will take place until November 30.

श्रावस्ती। जनगणना 2027 में सक्रिय भागीदारी के लिए डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों से स्वगणना करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जनगणना का पहला चरण 16 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत लोग विभागीय पोर्टल पर 40 प्रश्नों के जवाब देकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना पूरी होने के बाद एक पहचान संख्या जारी होगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घरों का दौरा करेंगे। इस दौरान उन्हें पहचान संख्या साझा करनी होगी, ताकि दर्ज जानकारी की पुष्टि हो सके। डीएम ने लोगों से स्वयं और परिवार के सदस्यों की स्वगणना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की नीतियों का आधार बनते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X