गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिजनौर

Bijnor News:बार काउंसिल के फैसले को बताया न्याय जीत, मांगी सुरक्षा – Bar Council’s Decision Hailed As A Victory For Justice; Security Requested

November 19, 2026


बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एडवोकेट का पंजीकरण दो साल के लिए निलंबित किए जाने के फैसले पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे शेर सिंह एडवोकेट ने कहा कि न्याय की जीत हुई है। साथ ही उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

प्रेस वार्ता करते हुए शेर सिंह एडवोकेट ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान उनके साथ अन्याय हुआ था। आरोप है कि चुनाव में उनका नामांकन पत्र जबरन फाड़ दिया गया। इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में की थी। शिकायत के आधार पर बार काउंसिल ने चुनाव प्रक्रिया निरस्त करने के बाद अब राजेंद्र सिंह एडवोकेट का पंजीकरण दो साल के लिए निलंबित करने का फैसला लिया है। जोकि न्याय की जीत है। शेर सिंह ने कहा कि इस पूरे प्रकरण के बाद उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। ऐसे में प्रशासन को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X