गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
इटावा

Etawah News:करंट लगने से महिला सीढ़ी से गिरकर घायल – Woman Injured After Falling From Stairs Due To Electric Shock

November 19, 2026


बकेवर। लखना कस्बे के खेड़ा मोहल्ला स्थित चकरनगर रोड पर बुधवार दोपहर घर में सफाई करते समय करंट लगने से महिला सीढ़ी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।

कस्बा लखना निवासी शिक्षक शिवनाथ सिंह भोजवाल ने बताया कि बुधवार दोपहर उनकी पत्नी आरती (35) घर में सीढ़ी पर चढ़कर साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान दीवार में लगे बिजली के होल्डर से उन्हें करंट लग गया। इससे वह संतुलन खोकर सीढ़ी से नीचे जमीन पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी चीख सुनकर घर में मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी वाहन से 50 शैया अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी और चिकित्सक डॉ. मोहम्मद तैयब ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X