गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:हाईकोर्ट का आदेश, गलत आपराधिक इतिहास भेजने वालों पर कार्रवाई करें पुलिस आयुक्त; वाराणसी से जुड़ा है केस – High Court Orders Police Commissioner Take Action Against Submit Incorrect Criminal Records Case Varanasi
प्रयागराज

November 19, 2026

High Court orders Police Commissioner take action against submit incorrect criminal records case Varanasi

इलाहाबाद हाईकोर्ट।
।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत के मामले में आरोपियों का गलत आपराधिक इतिहास अदालत में भेजने को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने वाराणसी के राजेंद्र प्रसाद और तीन अन्य की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए वहां के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से कहा कि वह ऐसा करने वाले जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करें। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला की एकल पीठ ने दिया।

याची के खिलाफ थाना मडुवाडीह में धोखाधड़ी सहित विभिन्न आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। उसने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दायर की थी। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक परवेज अहमद खान पर गलत आपराधिक इतिहास अदालत में भेजने का आरोप लगा। इस पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X