उभरते खिलाड़ी :हरियाणा की टीम में जगह बनाने में जुटे कुणाल – Rising Player: Kunal Striving To Secure A Spot In The Haryana Team
कुणाल जिले के उभरते हुए ऑलराउंडर में से एक हैं। जो कि ऑफ स्पिन के साथ-साथ मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। वह अभी जिला स्तर पर फरीदाबाद के लिए कई मुकाबले खेल चुके हैं। अब उनकी निगाहें हरियाणा की टीम में जगह बनाने पर हैं। इसके लिए वह सुबह-शाम सात घंटे से अधिक अभ्यास कर रहे हैं। उनका लक्ष्य भारत के लिए खेलने का है।
