रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी। रिलीज के कई दिनों के बाद अब यह अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। 14 दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1500 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच चुकी है। जानिए बुधवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
Ramayana Box Office Collection Day 14 Know Total Earning Of Ranbir Kapoor Film – Entertainment News: Amar Ujala
किस भाषा में हुई सबसे ज्यादा कमाई?
आज पूरे देश में ‘रामायण’ के शोज की संख्या घटाकर 16674 कर दी गई है। इसकी सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा से हो रही है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने हिंदी में 16.50 करोड़ रुपये कमाए। कन्नड़ में 1.65 करोड़ रुपये, तमिल में 1.60 करोड़ रुपये और तेलुगु में 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
कब रिलीज हुई ‘रामायण’?
फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।




