गोरखपुर एनकाउंटर :महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; बाइक से दिया था धक्का – Man Arrested In Woman’s Murder Case After Police Encounter, Shot In Leg

मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी
October 29, 2026

मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी
बेलीपार क्षेत्र में महिला मीरा पांडेय की मौत के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रवि निषाद के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में एक अन्य आरोपी लालू उर्फ कृष्णा का नाम भी सामने आया है।
25 अक्तूबर को दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव गांव निवासी संतोष पांडेय ने 25 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को वह पत्नी मीरा पांडेय के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उनकी पत्नी को जान से मारने की नीयत से धक्का दे दिया। सड़क पर गिरने से मीरा को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बेलीपार क्षेत्र के चंदौली बुजुर्ग निवासी रवि निषाद और लालू उर्फ कृष्णा के नाम प्रकाश में आए।
आरोपी ने पुलिस पर कर दी फायरिंग
एसपी साउथ दिनेश पूरी के मुताबिक, बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:20 बजे थानाध्यक्ष बेलीपार और एंटी थेफ्ट टीम को सूचना मिली कि रवि निषाद कसिहार बंधे के सायफन के पास मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
November 13, 2026
आक्राेशित परिजन ने सड़क जाम करने की कोशिश की – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार शाहपुर क्षेत्र के श्रीराम चौराहे पर दिवाली के दूसरे दिन पटाखे की चिंगारी को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल लोहार युवक जयकरन विश्वकर्मा (24) की बृहस्पतिवार देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। […]
November 13, 2026
2020 में 10.63 करोड़ की लागत से राजघाट पर स्थापित हुआ था, निशुल्क दाह संस्कार की थी सुविधा – -ग्रीन रेवोल्यूशन फाउंडेशन को दिया गया है संचालन का जिम्मा, 1800 रुपये प्रति शव भुगतान करता है नगर निगम गोरखपुर। प्रदूषण मुक्त अंतिम संस्कार की सुविधा देने के लिए राजघाट पर 10.63 करोड़ रुपये खर्च कर […]
November 13, 2026
– शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित होंगी 234 प्रतिमाएं, संवेदनशील घाटों पर ड्रोन से होगी निगरानी – जलाशयों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें रहेंगी मुस्तैद गोरखपुर। छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर जिले […]
