गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अकवान का असर:आगरा का मौसम लेगा करवट, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार; जानें कब से गिरेगा पारा – Cyclonic Storm Akwan To Cause A Drop In Temperature And An Increase In Cold In Agra
आगरा

अकवान का असर:आगरा का मौसम लेगा करवट, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार; जानें कब से गिरेगा पारा – Cyclonic Storm Akwan To Cause A Drop In Temperature And An Increase In Cold In Agra

November 19, 2026


Cyclonic storm Akwan to cause a drop in temperature and an increase in cold in Agra

कोहरा छाने के साथ गिरेगा पारा
नेटवर्क

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान का असर शहर के मौसम पर भी प्रभाव पड़ेगा। सुबह कोहरा छाया रह सकता है। इसके चलते 21 नवंबर से तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग ने 4-6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कम होने के आसार जताए हैं।

दिवाली के बाद से हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। लोगों को सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान अकवान के असर से मौसम पर प्रभाव पड़ने के आसार जताए हैं। इसमें 21-24 नवंबर तक तापमान में कमी होने की संभावना है। सुबह हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है।

बुधवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X