गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वाराणसी मौसम:सिर्फ 13.1 डिग्री पारा, सीजन की सबसे ठंडी रात; पूर्वांचल में चक्रवाती तूफान अकवान का अलर्ट – Varanasi Weather Mercury Just 13 Degrees Coldest Night Season Alert Issued Cyclonic Storm Akwan Purvanchal
वाराणसी

November 19, 2026

Varanasi Weather Mercury just 13 degrees coldest night season alert issued cyclonic storm Akwan Purvanchal

यूपी में ठंड की दस्तक!
डिजिटल

विस्तार

काशी सहित पूरे पूर्वांचल के जिलों में चक्रवाती तूफान अकवान का यलो अलर्ट जारी हो गया है। 21 नवंबर को काशी सहित आसपास के 10 जिलों में बिजली चमकने और बादल गरजने के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं, बुधवार को इस सीजन का सबसे ठंडी रात रही। 

न्यूनतम तापमान सिर्फ 13.1 डिग्री पर आ गया जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे था। अब बारिश के अलर्ट से तापमान में 4-5 डिग्री तक गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। दिन में तेज धूप भी रही, वहीं रात 10 बजते ही तापमान फिर से 20 डिग्री से नीचे चला गया। हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X