गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hyundai Verna निकली सेफ्टी में नंबर-1, Bharat NCAP से मिले 5 स्टार, बच्चों-बड़ों दोनों के लिए सेफ
ऑटो

Hyundai Verna निकली सेफ्टी में नंबर-1, Bharat NCAP से मिले 5 स्टार, बच्चों-बड़ों दोनों के लिए सेफ

November 19, 2026


Last Updated:

Hyundai Verna खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. शानदार डिजाइन और दमदार इंजन के लिए मशहूर इस सेडान ने अब सेफ्टी के मामले में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है. Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इसे पूरे 5 स्टार मिले हैं. खास बात ये है कि एडल्ट और चाइल्ड दोनों की सेफ्टी में इसने शानदार प्रदर्शन किया है. जानिए इसका क्रैश टेस्ट स्कोर, सेफ्टी फीचर्स और कीमत.

ख़बरें फटाफट

Hyundai Verna निकली सेफ्टी में नंबर-1, Bharat NCAP से मिले 5 स्टारZoom

Hyundai Verna को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिले हैं.

इंडियन ऑटो मार्केट में अपनी शानदार डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर Hyundai Verna ने सेफ्टी के मोर्चे पर भी अपना लोहा मनवाया है. साल 2023 में Global NCAP से 5-स्टार रेटिंग हासिल करने के बाद अब इस पॉपुलर मिड-साइज सेडान को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में भी पूरे 5 स्टार मिले हैं.

Bharat NCAP की फ्रेस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ना ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों ही श्रेणियों में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है. इसके साथ ही ये अपने सेगमेंट की पहली कार बन गई है जिसे Bharat NCAP द्वारा टेस्ट किया गया और 5-स्टार रेटिंग मिली. ये रेटिंग वर्ना के पूरे मॉडल रेंज (HX2 से लेकर HX10 वेरिएंट तक) पर लागू होगी.

क्रैश टेस्ट रिपोर्ट

Bharat NCAP द्वारा जारी क्रैश टेस्ट रिपोर्ट में हुंडई वर्ना ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 28.22 अंक हासिल किए हैं. इसमें फ्रंटल ऑफसेट बैरियर टेस्ट में 16 में से 12.45 अंक और साइड मूवेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 15.77 अंक मिले. वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में कार ने 49 में से 44 अंक जुटाए.

सेफ्टी फीचर्स

हुंडई वर्ना के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, सीटबेल्ट रिमाइंडर, ABS के साथ EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट मिलते हैं. टॉप वेरिएंट्स में 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

  • कीमत: हुंडई वर्ना की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 18.46 लाख रुपये तक जाती है. ये कार कुल 22 वेरिएंट्स में उपलब्ध है.
  • फीचर्स: केबिन में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8-स्पीकर बोस (BOSE) साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर व को-ड्राइवर सीट और 528 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.
  • इंजन: इसमें दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं. पहला 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड MPi इंजन है, जो 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो 6-स्पीड MT और iVT गियरबॉक्स के साथ आता है. दूसरा 1.5-लीटर टर्बो GDi इंजन है, जो 158 bhp की पावर और 253 Nm का टॉर्क देता है. इसे 6-स्पीड MT और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
  • माइलेज: कंपनी के अनुसार, इसका 1.5 लीटर MPi इंजन 18.6 से 19.6 kmpl तक का ARAI क्लेम्ड माइलेज देता है, जबकि 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 20.0 से 20.6 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है.
authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X