बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
क्रैश टेस्ट में फिर चमका Tata का लोहा! Sierra EV को मिले 5-स्टार, इतनी सेफ है SUV
ऑटो

क्रैश टेस्ट में फिर चमका Tata का लोहा! Sierra EV को मिले 5-स्टार, इतनी सेफ है SUV

November 18, 2026


Last Updated:

Tata Sierra EV ने सेफ्टी के मामले में बड़ा मुकाम हासिल किया है. Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इस इलेक्ट्रिक SUV को एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों में 5-स्टार रेटिंग मिली है. खास बात ये है कि इसके AWD वेरिएंट ने एडल्ट सेफ्टी टेस्ट में 32 में से 30.62 अंक हासिल किए हैं. 665 किमी तक की रेंज और दमदार मोटर वाली इस SUV की कीमत और सेफ्टी फीचर्स भी जान लीजिए.

ख़बरें फटाफट

क्रैश टेस्ट में फिर चमका Tata का लोहा! Sierra EV को मिले 5-स्टारZoom

Tata Sierra EV को BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

Tata Motors को इंडियन मार्केट में अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सेफ गाड़ियों के लिए जाना जाता है. कंपनी की चर्चित इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Sierra EV ने भी Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. मार्च 2026 में इसके पेट्रोल/डीजल (ICE) मॉडल को 5-स्टार मिलने के बाद अब इसके इलेक्ट्रिक अवतार ने भी एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों ही कैटेगरी में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की है.

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती पॉपुलरिटीके बीच सिएरा ईवी का ये प्रदर्शन ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करेगा. ये रेटिंग इसके रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) दोनों वेरिएंट्स पर लागू होती है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे सेफ इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाती है. आइए इसकी क्रैश टेस्ट रिजल्ट लेकर बैटरी, मोटर और रेंज तक की डिटेल के बारे में जानते हैं.

क्रैश टेस्ट रिजल्ट
भारत एनसीएपी ने टाटा सिएरा ईवी के एम्पॉवर्ड A 75 AWD वेरिएंट को टेस्ट किया है, जिसका कर्ब वेट 2,412 किलोग्राम है. रिजल्ट देखिए-

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन: एसयूवी ने कुल 32 में से 30.62 अंक हासिल किए हैं. फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 14.62 अंक और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में पूरे 16 में से 16 अंक मिले.

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन: इस कैटेगरी में सिएरा ईवी ने कुल 49 में से 45 अंक प्राप्त किए. इसमें डायनेमिक स्कोर (24/24) और चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम इंस्टॉलेशन (12/12) में पूरे अंक मिले, जबकि व्हीकल असेसमेंट में 13 में से 9 अंक प्राप्त हुए.

सेफ्टी फीचर्स
टाटा सिएरा ईवी में सेफ्टी के लिए कई मॉडर्न फीचर्स स्टैंडर्ड रूप से दिए गए हैं. इसमें 6 एयरबैग्स (फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग्स), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल हैं. इसके अलावा सीटबेल्ट रिमाइंडर, प्री-टेंशनर, लोड लिमिटर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.

  • कीमत: भारत में टाटा सिएरा ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये से 26.48 लाख रुपये के बीच है.
  • बैटरी और रेंज: ये एसयूवी दो बैटरी पैक विकल्प- 63 kWh और 75 kWh में उपलब्ध है. 63 kWh वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 565 किमी है, जबकि 75 kWh RWD वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 665 किमी (MIDC) तक की रेंज देता है. वहीं, 75 kWh AWD वेरिएंट की रेंज 624 किमी है.
  • चार्जिंग: ये 120 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी महज 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है.
  • मोटर और पावर: इसके RWD वेरिएंट्स में लगी मोटर 209 PS से 238 PS की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं, डुअल-मोटर AWD सेटअप कुल 306 PS की पावर और 504 Nm का टॉर्क देता है, जो इसे बेहद दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है.
authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X