गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट, रोवर्स ने खड़ा किया 178 रनों का स्कोर, सचिन शुक्ला का तूफानी शतक – Kanpur Ajay Sharma Memorial T20 Tournament Rovers Post A Total Of 178 Runs
कानपुर

कानपुर:अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट, रोवर्स ने खड़ा किया 178 रनों का स्कोर, सचिन शुक्ला का तूफानी शतक – Kanpur Ajay Sharma Memorial T20 Tournament Rovers Post A Total Of 178 Runs

November 19, 2026


Kanpur Ajay Sharma Memorial T20 Tournament Rovers post a total of 178 runs

अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चौथे अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोवर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 178 रन बनाए। कानपुर साउथ की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में टॉस जीतकर रोवर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

रोवर्स की ओर से सचिन शुक्ला ने 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि ईशान अवस्थी ने 60 रन का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। कानपुर साउथ की ओर से आदेश कुमार ने तीन विकेट लेकर अच्छी गेंदबाजी की। वहीं पंकज कुमार ने दो विकेट हासिल किए। अमन एस. ठाकुर ने भी गेंदबाजी में योगदान दिया। ब्रेक के बाद दूसरी पारी खेली जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X