गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली:छठ के बाद स्वच्छता अभियान, सीएम रेखा से लेकर जैकी श्रॉफ और ईशा गुप्ता पहुंचे; 1400 घाटों की हुई सफाई – Participated Yamuna Cleanliness Campaign At Munak Canal Ghat In Shalimar Bagh Today
दिल्ली एनसीआर

दिल्ली:छठ के बाद स्वच्छता अभियान, सीएम रेखा से लेकर जैकी श्रॉफ और ईशा गुप्ता पहुंचे; 1400 घाटों की हुई सफाई – Participated Yamuna Cleanliness Campaign At Munak Canal Ghat In Shalimar Bagh Today

November 19, 2026


दिल्ली में छठ महापर्व के भव्य आयोजन के बाद मुनक नहर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अभिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेत्री ईशा गुप्ता, गायक स्टेबिन बेन, बिस्मिल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों के साथ अभियान में भाग लिया।

इस वर्ष मुनक नहर के किनारे 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट सहित दिल्ली के 1,400 घाटों पर छठ महापर्व का आयोजन हुआ। अभियान का उद्देश्य उत्सव के बाद घाटों की स्वच्छता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना रहा।

स्टेबिन बेन का स्वच्छता पर जोर

गायक स्टेबिन बेन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के ‘हमारी दिल्ली, हमारी जिम्मेदारी’ सिद्धांत का हवाला देते हुए कहा कि हमें प्रतिदिन अपने आसपास को स्वच्छ रखने के लिए छोटे और लगातार प्रयास करने चाहिए।

स्वच्छ हवा और स्वच्छ पानी जैसी विरासत छोड़ें: जैकी श्रॉफ

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा कि जो काम हो रहा है, वह सभी के लिए अच्छा है। उन्होंने अधिक लोगों से कार्रवाई करने का आग्रह किया। उनका कहना था कि केवल बात करना पर्याप्त नहीं है, यह सबका कर्तव्य है। जैकी श्रॉफ ने बच्चों के जीवन को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बच्चों के लिए हरियाली, प्यार, स्वच्छ हवा और स्वच्छ पानी जैसी विरासत छोड़ने का आह्वान किया। साथ ही, मन में कम जहर रखने पर भी जोर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X