गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पौड़ी गढ़वाल: नौवें प्रसव के बाद महिला की हालत नाजुक, कुपोषण से हुई ग्रसित, मानसिक स्थिति भी नहीं ठीक – Pauri Garhwal Woman Health Deteriorates After Ninth Delivery Malnutrition Raises Concern
पौड़ी

पौड़ी गढ़वाल: नौवें प्रसव के बाद महिला की हालत नाजुक, कुपोषण से हुई ग्रसित, मानसिक स्थिति भी नहीं ठीक – Pauri Garhwal Woman Health Deteriorates After Ninth Delivery Malnutrition Raises Concern

November 19, 2026


Pauri Garhwal woman health deteriorates after ninth delivery malnutrition raises concern

28 वर्षीय महिला के नौ प्रसव
ग्राफिक

विस्तार

विकासखंड कल्जीखाल में नौवें प्रसव के बाद एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महिला कुपोषण से ग्रसित होती जा रही है। उसकी मानसिक हालत भी स्थिर नहीं है। उसे अपने बच्चों के नाम भी ठीक से याद नहीं हैं।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम ने बीते मंगलवार को महिला की स्वास्थ्य जांच की। जिसमें पाया गया कि प्रसव के बाद महिला का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। पोषक तत्वों की कमी और शारीरिक कमजोरी के कारण वह दर्द से कराह रही है। सीएचसी घंडियाल की प्रभारी चिकित्साधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सही पोषाहार न मिलने से स्थिति बिगड़ रही है। विभाग ने महिला को जरूरी दवाइयां और स्वयं के खर्चे पर पोषाहार दिया है।

ये भी पढे़ं…गूलर बस हादसा: चंदौसी के दो दोस्तों का छूटा साथ, तीन बच्चों से छिना पिता का साया, किसी ने खो दिया भाई

डीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि बाल कल्याण समिति की टीम ने महिला की दो बार परामर्श किया है। महिला के दस्तावेज को जुटाया जा रहा है। उसका आधार कार्ड तैयार कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। महिला और उसके अन्य बच्चे एक ही कमरे में रह रहे हैं। धुएं और ठंड के कारण बच्चों को सर्दी-जुकाम हुआ है। बच्चों व महिला को खुले में शौच जाना पड़ रहा है, जिससे वन्यजीवों का खतरा भी है।

लगातार

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X