गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Azamgarh News:शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी – Teachers Staged A Sit-in At The Bsa Office, Warning Of Intensifying The Agitation
आज़मगढ़

Azamgarh News:शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी – Teachers Staged A Sit-in At The Bsa Office, Warning Of Intensifying The Agitation

November 19, 2026


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव की अध्यक्षता और डॉ. सत्यप्रिय सिंह के संचालन में आयोजित धरने में पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति और टीईटी की अनिवार्यता से राहत देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

मंडलीय मंत्री अतुल कुमार सिंह ने कहा कि अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक सेवानिवृत्ति के लिए पुरानी पेंशन बहाल करना जरूरी है। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, शिक्षकों का संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग की।

जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में टीईटी की अनिवार्यता से लाखों शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। राज्य सरकार को टीईटी से राहत के लिए प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजना चाहिए। साथ ही टीईटी अनुत्तीर्ण शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर सशर्त पदोन्नति देने की मांग की।

धरने को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रभान यादव, संयुक्त मंत्री आशुतोष सिंह, दिनेश चंद्र पांडेय, राकेश मणि त्रिपाठी, नवीन पांडेय, योगेंद्र यादव, अश्विनी सिंह, रघुवीर सिंह, विनोद यादव, रमाकांत यादव, सूबेदार यादव और नारायण सिंह ने भी संबोधित किया।

इस दौरान सुरेंद्र यादव, बृजेश पाठक, लालधारी यादव, राज नारायण, विपिन प्रजापति, रंजीत शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X