गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Azamgarh News:ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत – Bike Collides With Tractor-trolley, Youth Dies
आज़मगढ़

Azamgarh News:ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत – Bike Collides With Tractor-trolley, Youth Dies

November 19, 2026


Bike collides with tractor-trolley, youth dies

दैनिक सिंह की फाइल फोटो।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी दैनिक सिंह (25) की मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मार्टीनगंज बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे।

सुरहन गांव के निकट मार्टीनगंज-सिकरौर-फूलपुर मार्ग पर फायर ब्रिगेड स्टेशन के सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें रात करीब 11 बजे मार्टीनगंज के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया।

हालत गंभीर होने पर उन्हें जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बुधवार को जौनपुर के रामघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

दैनिक सिंह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके पिता राजेश सिंह किसान हैं। दीदारगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X