गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:स्पर्श पोर्टल की समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने अधिकारियों से की मुलाकात – Teachers Met With Officials Regarding Issues With The Sparsh Portal

November 19, 2026


– कई सवालों के मिले जवाब, जिन बिंदुओं पर संशय बरकरार उनके समाधान के लिए एडीसी से कल होगी बैठक

फोटो-

फरीदाबाद। स्पर्श पोर्टल को लेकर आ रही समस्याओं और तकनीकी दिक्कतों के विरोध में बुधवार को शिक्षकों ने जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान जिले के अध्यापकों ने पोर्टल से जुड़ी अपनी परेशानियों और विभिन्न सवालों को अधिकारियों के सामने रखा। शिक्षकों ने पोर्टल के संचालन और इससे संबंधित प्रक्रियाओं को लेकर आ रही उलझनों के समाधान की मांग की।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला, जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) मनोज मित्तल, उप जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र और खंड शिक्षा अधिकारी धीरज ने शिक्षकों की बात सुनी। अधिकारियों ने शिक्षकों की ओर से उठाए गए कई सवालों का जवाब देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया। हालांकि, कुछ मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। अधिकारियों ने इन बिंदुओं पर आगे चर्चा और समाधान के लिए शिक्षकों को बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे एडीसी से मिलने के लिए आमंत्रित किया है। अब शिक्षक एडीसी के सामने अपनी शेष समस्याएं रखेंगे। शिक्षकों को उम्मीद है कि बैठक में स्पर्श पोर्टल से जुड़ी लंबित शंकाओं का समाधान हो सकेगा और उन्हें कामकाज में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X