गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:ट्रेन की चपेट में आने से मृत बुजुर्ग की तीन दिन बाद पहचान हुई – Elderly Man Killed After Being Struck By A Train Identified Three Days Later

November 19, 2026


– तीन दिन बाद परिजनों ने की शिनाख्त, राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई थी मौत

फरीदाबाद। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग की पहचान धन सिंह के रूप में हुई है। तीन दिन बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर उनकी पहचान की। मृतक की बेटी रमा देवी ने बताया कि उनके पिता गुरु से अनुमति लेकर उनसे मिलने आ रहे थे। प्लेटफॉर्म पार करते समय वह राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें सुनने और चलने में परेशानी होती थी। इसी वजह से वह ट्रेन को नहीं सुन सके और हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने पहले पहचान नहीं होने पर शिनाख्त के लिए सूचना जारी की थी। जांच अधिकारी एसआई धनीराम ने बताया कि पहचान की पुष्टि के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X