Tulsi Vivah Samagri List: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है। हालांकि, कई जगहों पर एकादशी तिथि को भी तुलसी विवाह करने की परंपरा है। ऐसे में अगर आप भी इस साल अपने घर में तुलसी विवाह कराने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसके लिए किन-किन पूजन सामग्रियों की आवश्यकता होगी।
तुलसी विवाह 2026:घर पर कर रहे हैं तुलसी विवाह? जानें श्रृंगार-फूल से लेकर पूजा की जरूरी सामग्री – Kab Hai Tulsi Vivah 2026 Date Muhurat And Tulsi Vivah Samagri List In Hindi
November 19, 2026

2 of 5
Tulsi Vivah Samagri List
– फोटो : Adobe stock
तुलसी विवाह 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है। इस साल द्वादशी तिथि 21 नवंबर 2026 को सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और 22 नवंबर 2026 को सुबह 04 बजकर 56 मिनट पर समाप्त। उदया तिथि के अनुसार, तुलसी विवाह 21 नवंबर 2026, शनिवार के दिन किया जाएगा। लेकिन अगर आप देवउठनी पर तुलसी विवाह करते हैं, तो 20 नवंबर 2026 को कर सकते हैं।
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये 7 काम, घर आएगी सुख-समृद्धि

3 of 5
Tulsi Vivah Samagri List
– फोटो : Adobe Stock
तुलसी विवाह की पूजन सामग्री
- तुलसी का पौधा और गमला
- भगवान विष्णु या शालिग्राम जी की प्रतिमा
- लाल, पीले या चुनरी वाले वस्त्र
- पूजा की चौकी और आसन
- मंडप सजाने के लिए गन्ना और केले के पत्ते
- दक्षिणा और पूजा के लिए सिक्के
- प्रसाद और भोग के लिए मिष्ठान्न
- तुलसी माता के लिए श्रृंगार सामग्री
- भगवान विष्णु के लिए पीले वस्त्र
तुलसी विवाह 2026: देवउठनी एकादशी कब है? जानें तुलसी विवाह की तारीख, तिथि और पूजा मुहूर्त

4 of 5
Tulsi Vivah Samagri List
– फोटो : adobe stock
- कलश और आम के पत्ते
- फूल, माला और तुलसी दल
- फल, मिठाई और पंचमेवा
- नारियल और हल्दी की गांठ
- रोली, कुमकुम, अक्षत और चंदन
- गंगाजल और शुद्ध जल
- धूप, दीपक, कपूर और घी
- रुई की बत्ती और अगरबत्ती
- पान, सुपारी और लौंग
- कलावा और जनेऊ
- पंचामृत
गुरु नानक जयंती 2026: कब है प्रकाश पर्व? जानें सही तारीख, पूर्णिमा तिथि और महत्व

5 of 5
Tulsi Vivah Samagri List
– फोटो : adobe
तुलसी विवाह 2026 शुभ मुहूर्त
- प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 49 मिनट तक
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 13 मिनट तक
तुलसी विवाह 2026: शादी में आ रही है रुकावट तो करें ये खास उपाय, जल्द मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
