गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपीटीईटी:आवेदन से पहले ओटीआर आवश्यक, 24 नवंबर से भर सकेंगे फॉर्म, उससे पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज – Uptet Registration 2026 Starts Nov 24; Keep These Documents And Otr Details Ready Before Applying
शिक्षा

यूपीटीईटी:आवेदन से पहले ओटीआर आवश्यक, 24 नवंबर से भर सकेंगे फॉर्म, उससे पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज – Uptet Registration 2026 Starts Nov 24; Keep These Documents And Otr Details Ready Before Applying

November 19, 2026


UPTET Registration 2026 Starts Nov 24; Keep These Documents and OTR Details Ready Before Applying

UPTET
– फोटो :
AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से यूपी टीईटी (UPTET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। विस्तृत विज्ञापन भी इसी दिन जारी होगा, जबकि आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2026 तय की गई है। परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित होगी।

आवेदन शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का ओटीआर पहले से बना हुआ है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन नए अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आखिरी समय में सर्वर या दस्तावेजों की कमी से बचने के लिए अभ्यर्थी अभी से अपनी जरूरी फाइलें और प्रमाणपत्र तैयार रखें।

आवेदन से पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज

  • ओटीआर व लॉगिन विवरण: वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर, सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, जिन पर ओटीपी व जरूरी अलर्ट आएंगे।
  • पहचान पत्र: वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)। ध्यान रखें कि पहचान पत्र और शैक्षणिक अभिलेखों में नाम व जन्मतिथि का मिलान सही हो।
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र: हाईस्कूल (कक्षा 10) की मार्कशीट व प्रमाणपत्र (जन्मतिथि के सत्यापन के लिए), इंटरमीडिएट (कक्षा 12) और स्नातक (Graduation) की मार्कशीट व डिग्री/प्रोविजनल प्रमाणपत्र।
  • शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता दस्तावेज: डीएलएड (D.El.Ed), बीटीसी (BTC), बीएड (B.Ed) या बीएलएड (B.El.Ed) से जुड़े अंकपत्र/प्रमाणपत्र अथवा संबंधित पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष/अंतिम सेमेस्टर से जुड़े विवरण (विस्तृत विज्ञापन के नियमों के अनुसार)।
  • आरक्षण व अन्य प्रमाणपत्र: यदि अभ्यर्थी ईडब्ल्यूएस (EWS), ओबीसी (OBC), एससी (SC), एसटी (ST) या दिव्यांग (PwD) श्रेणी के तहत पात्रता या छूट का लाभ लेना चाहते हैं, तो संबंधित वैध प्रमाणपत्र।
  • फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी: स्पष्ट पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की निर्धारित प्रारूप (जैसे JPEG) व साइज में स्कैन कॉपी, साथ ही ऑनलाइन शुल्क भुगतान के लिए नेट बैंकिंग, यूपीआई या कार्ड की सुविधा।

इन बातों का भी रखें खास ध्यान

  • अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद अपनी पात्रता के अनुसार पेपर-1 (कक्षा 1 से 5), पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) या दोनों स्तरों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद यदि किसी विवरण में त्रुटि रह जाती है, तो आयोग द्वारा 27 दिसंबर 2026 तक आवेदन में संशोधन का अवसर दिया जाएगा।
  • आवेदन और परीक्षा से जुड़ी हर आधिकारिक सूचना के लिए केवल आयोग की वेबसाइट (upessc.up.gov.in / uptet.upessc.org) पर ही भरोसा करें।

यहां कर सकेंगे आवेदन

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु लागू की गई व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि यूपीटीईटी-2026 में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। अतः सभी अभ्यर्थियों को ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात ही शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश-पुस्तिका आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित लिंक uptet.upessc.org/otr/info के माध्यम से देख व पढ़ सकते हैं। निर्धारित अर्हता पूर्ण करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के उपरांत 24 नवम्बर 2026 से प्रारंभ होने वाली आवेदन प्रक्रिया में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X