अमेरिका:व्हाइट हाउस के अफसरों से मिले हिंदू नेता, हिंदूफोबिया-मंदिरों की सुरक्षा पर उठाई आवाज; रखीं मांगें – Hindu American Leaders Flag Community Concerns At Meeting With White House Officials Us News

व्हाइट हाउस
November 19, 2026

व्हाइट हाउस
अमेरिका में हिंदू समुदाय के नेताओं ने सोशल मीडिया पर हिंदू विरोधी बयानबाजी और देशभर में हिंदूफोबिया से जुड़ी घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। हिंदू अमेरिकी नेताओं ने बुधवार को व्हाइट हाउस के अधिकारियों के साथ बैठक में ये मुद्दे उठाए। इस दौरान उन्होंने अमेरिका में मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और अलग-अलग धर्मों के बीच संवाद मजबूत करने की मांग भी की। बैठक में सरकार की नीतियों में हिंदू अमेरिकी समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
यह बैठक वॉशिंगटन में हिंदू सामुदायिक केंद्र और मंदिर ‘केशवम’ में आयोजित की गई। इसमें व्हाइट हाउस की फेथ डायरेक्टर जेनिफर कोर्न के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। उनके साथ अमेरिकी विदेश मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार और फेथ लाइजन बेलसिस रोमेरो भी मौजूद थीं। बैठक में हिंदू स्वयंसेवक संघ-यूएसए, सेवा इंटरनेशनल, बीएपीएस, हिंदू युवा, इस्कॉन, चिन्मय मिशन, आर्ट ऑफ लिविंग, ईशा फाउंडेशन, विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका और श्रीमद राजचंद्र मिशन समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
हिंदू समुदाय ने अपनी चिंताओं से अधिकारियों को कराया अवगत
बैठक के दौरान हिंदू अमेरिकी प्रतिनिधियों ने अमेरिका में समुदाय के योगदान के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंदू संगठन आपदा राहत कार्यों, ध्यान और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ सेवा दिवाली जैसे अभियानों के जरिए समाज की मदद कर रहे हैं। सेवा दिवाली के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्य सामग्री जुटाई जाती है। इसके साथ ही प्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर बढ़ती हिंदू विरोधी टिप्पणियों और अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में सामने आ रही हिंदूफोबिया की घटनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों से मंदिरों की सुरक्षा बेहतर करने के लिए जरूरी कदम तलाशने का आग्रह किया।
सरकारी नीतियों में भागीदारी बढ़ाने की मांग
हिंदू अमेरिकी नेताओं ने अंतरधार्मिक संवाद को बढ़ावा देने और अलग-अलग समुदायों के बीच विश्वास और समझ विकसित करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी संघीय नीतियों से जुड़ी चर्चाओं में हिंदू समुदाय के विचारों को शामिल करने और सरकारी स्तर पर उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने की जरूरत बताई। बैठक में शामिल एक व्यक्ति ने कहा कि इस मुलाकात से हिंदू अमेरिकी नेताओं को अपने समुदाय के योगदान और चिंताओं को व्हाइट हाउस तथा संघीय एजेंसियों के सामने रखने का अवसर मिला। गौरतलब है कि केशवम के अध्यक्ष विश्वजीत मल्लमपति ने इसी महीने की शुरुआत में व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में भी हिस्सा लिया था।
November 19, 2026
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान, शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा, डिजिटल समाधान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में मॉस्को को एक प्रमुख साझेदार के रूप में पेश किया। साथ ही, उन्होंने क्षेत्रीय व्यापार में आई तेजी और घरेलू आर्थिक विकास का भी जिक्र किया। एपीईसी सदस्य देशों […]
November 19, 2026
12:30 PM, 19-Nov-2026 जिनपिंग ने कहा- संबंधों को सही दिशा में बनाए रखने के लिए ट्रंप के साथ करेंगे काम चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शेन्जेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के दौरान कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को सही रास्ते पर बनाए रखने के लिए ट्रंप के साथ […]
November 19, 2026
अमेरिका के फ्लोरिडा में बिस्केन खाड़ी में इस महीने की शुरुआत में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक हेलिकॉप्टर को लेकर राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने बुधवार को प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर बेहद कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। एक मोड़ के दौरान उसके रोटर ब्लेड पानी से टकरा गए, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त […]
