Rewari News:सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंचा – Wednesday Was The Coldest Day Of The Season, With The Minimum Temperature Reaching 9 Degrees
रेवाड़ी। जिले में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बुधवार को सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया गया। मौसम में बदलाव के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
