गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अंबाला

Ambala News:ई-रिक्शा में सफर के दौरान गहने और नकदी चोरी – Jewellery And Cash Stolen While Travelling In E-rickshaw

November 19, 2026


अंबाला सिटी। सर्राफा बाजार से खरीदारी कर लौट रहे एक परिवार के बैग से महिलाओं ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। काठगढ़ गांव निवासी तेजपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 17 नवंबर की शाम पत्नी और बेटी के साथ ई-रिक्शा में बस स्टैंड जा रहे थे। रास्ते में दो महिलाएं एक बच्चे के साथ ई-रिक्शा में बैठीं और शुक्लकुंड रोड पर उतर गईं। इस्माईलाबाद पहुंचने पर सामान संभाला तो बैग से सोने की चेन, टॉप्स, चांदी की पाजेब, अंगूठी, बिछिया और 15 हजार रुपये गायब मिले। थाना सिटी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X