गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rampur Bushahar News:सराहन में एनएसएस का शिविर शुरू – Nss Camp Begins In Sarahan
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahar News:सराहन में एनएसएस का शिविर शुरू – Nss Camp Begins In Sarahan

November 19, 2026


NSS camp begins in Sarahan

सराहन स्कूल में शुरू हुए एनएसएस शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन 

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहन में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेंद्र मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 27 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं, जो गोद लिए गए गांव सराहन में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान स्वयंसेवी गांव के रास्तों और बावड़ियों की सफाई एवं सुधार के लिए विशेष अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। मुख्य अतिथि राजेंद्र मेहता ने स्वयंसेवियों को अनुशासन का महत्व समझाते हुए हर परिस्थिति में देश सेवा की भावना बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी भावना कंवर और दिनेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष दिलीप सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X