एमपी में सनसनी:बालाघाट में पत्नी ने पति पर उड़ेला खौलता तेल, 51 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा – Horrifying End To A Domestic Dispute In Balaghat: Wife Pours Boiling Oil On Her Sleeping Husband

अपराध
November 19, 2026

अपराध
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। इस हमले में 51 वर्षीय पति गंभीर रूप से झुलस गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 33 स्थित गायखुरी की है। वारदात के बाद से आरोपी पत्नी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
दीपावली पर सुधरे थे रिश्ते, फिर शुरू हुआ विवाद
गायखुरी निवासी डालीराम बोपचे (पिता शिवराम बोपचे) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी श्यामकला और 14 वर्षीय बेटी है। बेटी फिलहाल ग्राम मुरमाड़ी में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते करीब सात महीने पहले श्यामकला घर छोड़कर चली गई थी। सितंबर में वह वापस लौटी और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर रहने लगी। उस समय डालीराम अलग रह रहे थे। करीब दो महीने तक दोनों के बीच स्थिति सामान्य रही। हाल ही में दीपावली पर बेटी के घर आने के बाद पति-पत्नी ने फिर से साथ रहना शुरू किया था।
मोबाइल देख रहे पति पर उड़ेला खौलता तेल
घटना 17 नवंबर की शाम करीब 6 बजे की है। डालीराम रोज की तरह मजदूरी करके घर लौटे थे। हाथ-पैर धोने के बाद वह घर के अंदर करवट लेकर लेटे हुए मोबाइल फोन देख रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी श्यामकला रसोई में खाना बना रही थी। आरोप है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद श्यामकला ने चूल्हे पर गर्म हो रहा खौलता तेल लेटे हुए डालीराम के ऊपर उड़ेल दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गई।
पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस जांच में जुटी
खौलता तेल गिरने से डालीराम का चेहरा, कान के आसपास का हिस्सा और गला बुरी तरह झुलस गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल चौकी पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई और फरार आरोपी पत्नी की तलाश के लिए मामला कोतवाली थाना बालाघाट को सौंप दिया गया है।
November 15, 2026
सांकेतिक विस्तार मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित ग्राम बोंडरानी में वैनगंगा नदी के तट पर एक एयरलाइन कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पुणे में कार्यरत 35 वर्षीय वर्षा तुरकर के रूप में हुई है। स्वजन उन्हें गंभीर हालत में खैरलांजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने […]
November 6, 2026
किरनापुर थाना पथराव मामला: 60 से अधिक पर FIR, साजिश रचने वालों की पहचान बताने पर 10,000 का इनाम घोषित
November 5, 2026
विधायक अनुभा मुंजारे ने पत्रकार वार्ता में रखी अपनी बात विस्तार बालाघाट के किरनापुर में 15 सितंबर को हुए प्रदर्शन, पथराव और उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर (FIR) को लेकर बालाघाट […]
