भीलवाड़ा:ऑनलाइन सट्टे की लत में अकाउंटेंट ने कंपनी के खाते से उड़ाए 4.57 करोड़, खुद भी गंवाए 8 करोड़; हुई जेल – Bhilwara: Addicted To Online Betting, An Accountant Siphoned Off ₹4.57 Crore From His Company

भारतीय मुद्रा
November 19, 2026

भारतीय मुद्रा
निजी कपड़ा कंपनी के बैंक खाते से करोड़ों रुपये निकालकर ऑनलाइन सट्टेबाजी में उड़ाने वाले आरोपी अकाउंटेंट को अदालत ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हुए। आरोपी की पहचान राजपूत कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय तरुण काला के रूप में हुई है, जो पिछले साढ़े तीन साल से कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था।
कंपनी खाते से करोड़ों का गबन
सुभाष नगर थाना पुलिस के अनुसार आरोपी तरुण काला को कंपनी के बैंक खातों की पूरी देखरेख का अधिकार मिला हुआ था। आरोपी ने इसी अधिकार का गलत इस्तेमाल करते हुए डेढ़ साल पहले कंपनी के पैसों को ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगाना शुरू कर दिया। वह लगातार कंपनी के खातों से रकम निकालकर ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स पर लगाता रहा। मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब कारखाना मालिक ने बैंक खाते की जांच की। उस समय खाते में केवल 38 हजार रुपये ही बचे थे। वित्तीय हेराफेरी की आशंका होने पर कारखाना संचालक ने सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत में अकाउंटेंट पर 4 करोड़ 57 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
पढे़ं: रोटी देने की बात पर पिता से भिड़ा बेटा, लकड़ी के फाचरे से पीटकर कर दी हत्या; सिर-मुंह पर किए चार-पांच वार
अपनी बचत और कर्ज भी गंवाया
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने केवल कंपनी के खाते से ही हेराफेरी नहीं की, बल्कि सट्टे की लत में कुल मिलाकर करीब 8 करोड़ 1 लाख रुपये ऑनलाइन सट्टेबाजी में उड़ा दिए। इस रकम में कंपनी से गबन की गई राशि के अलावा उसकी खुद की बचत और वेतन का पैसा भी शामिल था। इसके अलावा आरोपी ने विभिन्न बैंकों से करीब 25 से 30 लाख रुपये का लोन भी लिया था। उसने इस रकम को भी अपने बैंक खाते के माध्यम से बेटिंग में लगा दिया। थाना पुलिस ने बताया कि सट्टे में लगाई गई यह रकम किराए के बैंक खातों यानी म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर हुई थी, जिसे रिकवर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अलवर से गिरफ्तारी और रिमांड
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी तरुण काला भीलवाड़ा से फरार हो गया था। पुलिस टीम ने उसे अलवर से गिरफ्तार कर लिया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए। रिमांड पूरा होने पर पुलिस ने आरोपी को फिर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
November 15, 2026
राजस्थान के भीलवाड़ा में मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर इंजेक्शन लगाने के बाद 17 वर्षीय सीए छात्रा की मौत हो गई। छात्रा को बुखार और सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने बिना किसी योग्य डॉक्टर की सलाह के उसे इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद छात्रा की तबीयत […]
November 15, 2026
राजस्थान में नवनिर्वाचित सरपंचों के पदभार ग्रहण करने के दौरान अनूठे अंदाज देखने को मिल रहे हैं। भीलवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत चीड़खेड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच नंदू देवी जाट ऊंट पर सवार होकर पंचायत कार्यालय पहुंचीं और पदभार संभाला। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल […]
November 11, 2026
(प्रतीकात्मक फोटो) ग्राफिक्स विस्तार राजस्थान के भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पंचायत समिति करेड़ा में पदस्थ सहायक प्रशासनिक अधिकारी धर्मवीर के खिलाफ एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारी पर ग्राम पंचायत उमरी की एसएसओ आईडी से होल्ड हटाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। […]
