Uttarkashi News:मोरी और बड़कोट अस्पताल में जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा – Ultrasound Facility Will Start Soon In Mori And Barkot Hospitals
उत्तरकाशी। यमुनाघाटी के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विभाग ने पहल तेज कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी और बड़कोट में जल्द ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए जिला योजना के तहत धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और मशीनों की खरीद की प्रक्रिया गतिमान है। दोनों अस्पतालों में सुविधा शुरू होने से खासकर गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी, उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लंबी दूरी तय कर दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
