शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:जिले में कोहरे की दस्तक से थमी रफ्तार, 10 मीटर सिमटी दृश्यता, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन – Fog Descends On The District, Slowing Down Traffic; Visibility Drops To 10 Meters, With Vehicles Seen Crawling On The Roads
बलिया

Ballia News:जिले में कोहरे की दस्तक से थमी रफ्तार, 10 मीटर सिमटी दृश्यता, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन – Fog Descends On The District, Slowing Down Traffic; Visibility Drops To 10 Meters, With Vehicles Seen Crawling On The Roads

November 20, 2026


Fog descends on the district, slowing down traffic; visibility drops to 10 meters, with vehicles seen crawling on the roads.

एनएच-31 पर कुहासा के बीच अपने गंतव्य को जाता साइकिल सवार।संवाद

बलिया। जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही कोहरा भी अपना असर दिखाने लगा है। बृहस्पतिवार की सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो शहरी और ग्रामीण इलाके घने कोहरे की चपेट में थे, जिससे 10 मीटर से आगे देख पाना मुश्किल हो गया। समय बढ़ने के साथ कोहरा और गहराता गया, जिससे वाहनों की गति धीमी पड़ गई, सुबह की सैर पर निकलने वालों की संख्या घटी और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

वाहन चालक धीमी रफ्तार में लाइट जलाकर सफर करते दिखे। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंटने और चटक धूप निकलने पर जनजीवन सामान्य हुआ।मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और दृश्यता 10 मीटर दर्ज की गई, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि कोहरे का सिलसिला बने रहने की संभावना है और सुबह-शाम व रात में ठंड और बढ़ेगी।

उधर, घने कोहरे और मौसम में बढ़ी नमी का फसलों पर मिला-जुला असर पड़ रहा है। यह मौसम गेहूं और दलहनी फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है, लेकिन खेतों में नमी बढ़ने से खड़ी धान की कटाई का काम प्रभावित हो रहा है। इससे किसानों को गेहूं की बोआई में देरी होने की चिंता सताने लगी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X