Almora News:बले में शीतकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू – Winter Tennis-ball Cricket Tournament Begins In Bale
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। भूमिया देवता क्रिकेट क्लब बले (ढौनीगाड़) की ओर से बुधवार को शीतकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य पल्यूड़ा संतोष कुमार, जिला पंचायत सदस्य डिगरा कुंदन भंडारी, गांव के वरिष्ठ नागरिक दीवान सिंह नेगी और शिव सिंह भंडारी तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश भंडारी ने किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गोलू देवता क्रिकेट क्लब लोद और भूमिया देवता क्रिकेट क्लब बले के बीच खेला गया। इसमें बले की टीम विजेता रही। जयपाल नेगी, मोहन सिंह भंडारी, पंकज जोशी, हितेश जोशी ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन और सहयोग दिया। संवाद
