शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आगरा का छात्र ऋषिकेश में डूबा:स्कूल से शैक्षिक भ्रमण पर गया था, एसडीआरएफ ने शुरू किया गंगा में सर्च अभियान – High School Student From Agra Drowns In Ganges In Rishikesh
आगरा

आगरा का छात्र ऋषिकेश में डूबा:स्कूल से शैक्षिक भ्रमण पर गया था, एसडीआरएफ ने शुरू किया गंगा में सर्च अभियान – High School Student From Agra Drowns In Ganges In Rishikesh

November 19, 2026


High school student from Agra drowns in Ganges in Rishikesh

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यमकेश्वर के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में संत सेवा आश्रम के पास नाव घाट पर बृहस्पतिवार शाम गंगा में रोहता, सदर निवासी 15 वर्षीय छात्र अंश डूबकर लापता हो गया। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक छात्र का पता नहीं चल सका। शुक्रवार को फिर से तलाश अभियान चलाया जाएगा।

आगरा से 32 स्कूली बच्चों का दल शैक्षिक भ्रमण पर ऋषिकेश आया था। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे दल लक्ष्मणझूला क्षेत्र में संत सेवा आश्रम के पास नाव घाट पर पहुंचा। इसी दौरान 15 वर्षीय दसवीं का छात्र अंश परमार पुत्र राजकुमार गंगा में डूबकर लापता हो गया। छात्र के गंगा में लापता होने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

सूचना पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और गंगा में सर्च अभियान शुरू किया। गंगा के तेज बहाव और गहराई के कारण किशोर की तलाश में टीम को चुनौती का सामना करना पड़ा। देर शाम तक अभियान चलाने के बावजूद अंश का कोई सुराग नहीं मिल पाया। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया। शुक्रवार को भी किशोर की तलाश जारी रहेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X