शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ind Vs Nz Live Score:भारतीय ओपनर्स यशस्वी-राहुल क्रीज पर; न्यूजीलैंड 368 रन पर ऑलआउट, निकोल्स ने बनाए 175* रन – India Vs New Zealand 1st Test Day 2 Live Score Commentary Live Updates In Hindi Wellington Full Scorecard Live
क्रिकेट

Ind Vs Nz Live Score:भारतीय ओपनर्स यशस्वी-राहुल क्रीज पर; न्यूजीलैंड 368 रन पर ऑलआउट, निकोल्स ने बनाए 175* रन – India Vs New Zealand 1st Test Day 2 Live Score Commentary Live Updates In Hindi Wellington Full Scorecard Live

November 20, 2026


07:41 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी की शुरुआत हो चुकी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। इन दोनों से भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद है। मैट हेनरी का पहला ओवर मेडन रहा।

07:27 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 368 रन पर ऑलआउट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन मेहमान टीम की पहली पारी 368 रन पर समाप्त हो गई। न्यूजीलैंड ने पहले दिन पांच विकेट पर 243 रन बनाए थे। दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 125 रन जोड़े और बाकी के पांच विकेट गंवा किए। हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की शानदार पारी खेली। एक वक्त न्यूजीलैंड ने 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

निकोल्स ने खेली 175 रन की नाबाद पारी

हेनरी निकोल्स ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। उन्होंने 335 गेंदों पर 175 रन बनाए। उनकी पारी में 21 चौके शामिल रहे। निकोल्स ने पहले दिन अपना शतक पूरा किया था और दूसरे दिन भी अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। ग्लेन फिलिप्स ने 216 गेंदों पर 118 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे। दोनों के बीच 394 गेंदों में 216 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स दूसरे दिन आकाश दीप की गेंद पर बोल्ड हुए।

फिलिप्स का विकेट आज भारत का मिला पहला विकेट रहा। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने नाथन स्मिथ (14) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिर आकाश दीप ने काइल जेमीसन को 11 रन के निजी स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। बुमराह ने मैट हेनरी (1) को पवेलियन भेजकर अपना चौथा विकेट हासिल किया। जबकि अंशुल कंबोज ने जैकब डफी (4) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी समेट दी।

बुमराह ने झटके चार विकेट, आकाश दीप को तीन सफलता

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 ओवर में 92 रन देकर चार विकेट लिए। आकाश दीप ने 23 ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अंशुल कंबोज को दो सफलताएं मिलीं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया।

07:02 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को नौवां झटका

न्यूजीलैंड को 348 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने मैट हेनरी को अपना चौथा शिकार बनाया। बुमराह ने मैट को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह एक रन बना सके। फिलहाल हेनरी निकोल्स 159 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ जैकब डफी क्रीज पर हैं। 

06:54 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को आठवां झटका

न्यूजीलैंड को 343 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। आकाश दीप ने काइल जेमीसन को शॉर्ट गेंद पर विकेट के पीछे फंसाया। 115वें ओवर की पहली गेंद पर आकाश दीप ने 139 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली। गेंद अचानक उछली और जेमीसन उसे समझ नहीं पाए। वह बचने की कोशिश में गेंद से नजरें हटा बैठे और गेंद उनके दस्तानों से लगकर दूसरी स्लिप में खड़े केएल राहुल के हाथों में चली गई। जेमीसन 21 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में एक चौका शामिल रहा। आकाश दीप का यह तीसरा विकेट है। फिलहाल हेनरी निकोल्स 159 रन और मैट हेनरी एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर आठ विकेट पर 348 रन है।

06:26 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: हेनरी निकोल्स ने जड़े 150 रन

न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 325 रन बना लिए हैं। हेनरी निकोल्स ने 152 रन बना लिए हैं। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका लगाकर 150 रन पूरे किए। निकोल्स ने अब तक 12 अर्धशतक और 12 शतक लगाए हैं। 12 शतक में से छह बार उन्होंने 150 का आंकड़ा पार किया है। फिलहाल उनके साथ काइल जेमीसन क्रीज पर हैं।

06:22 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: लंच के ठीक बाद न्यूजीलैंड को झटका

न्यूजीलैंड को 318 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने नाथन स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। नाथन 14 रन बना सके। उन्होंने हेनरी निकोल्स के साथ 32 रन की साझेदारी निभाई। इससे पहले आकाश दीप ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया था। वह 118 रन बना सके थे।

05:35 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: लंच ब्रेक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 317 रन बना लिए हैं। हेनरी निकोल्स 146 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, ग्लेन फिलिप्स 118 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 394 गेंदों में 216 रन की साझेदारी की। पहले दिन पांच विकेट पर 243 रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे दिन भी भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। भारत को दिन के पहले सत्र में सिर्फ एक सफलता मिली।

फिलिप्स ने जड़ा शानदार शतक

दूसरे दिन ग्लेन फिलिप्स ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए शतक पूरा किया। वह 216 गेंदों पर 118 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे। उन्हें आकाश दीप ने बोल्ड किया। फिलिप्स ने निकोल्स के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को शुरुआती झटकों से उबारते हुए मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

निकोल्स 150 रन के करीब

दूसरे छोर पर हेनरी निकोल्स ने भी भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। वह 302 गेंदों पर 146 रन बनाकर नाबाद हैं। उनकी पारी में 16 चौके शामिल हैं। वहीं, नाथन स्मिथ 41 गेंदों पर 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 84 गेंदों में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक तीन विकेट लिए हैं। आकाश दीप को दो और अंशुल कंबोज को एक सफलता मिली है। प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को अब तक कोई विकेट नहीं मिला है। भारत की कोशिश दूसरे सत्र में बाकी चार विकेट जल्द हासिल करने की होगी।

05:15 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 300 के पार

न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 310 रन बना लिए हैं। फिलहाल नाथन स्मिथ 11 रन और हेनरी निकोल्स 141 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों के बीच 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। ग्लेन फिलिप्स 118 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आकाश दीप ने बोल्ड किया। 

04:27 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को छठा झटका

न्यूजीलैंड को 286 के स्कोर पर छठा झटका लगा। आकाश दीप ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड किया। वह 216 गेंद में 14 चौके की मदद से 118 रन बना सके। आकाश काफी देर से एंगल बनाकर गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें इसका फायदा मिला। फिलिप्स ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने हेनरी निकोल्स के साथ 216 रन की साझेदारी निभाई। न्यूजीलैंड को 70 पर पांचवां झटका लगा था। फिलहाल निकोल्स के साथ नाथन स्मिथ क्रीज पर हैं।

04:12 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: फिलिप्स-निकोल्स के बीच 200+ रन की साझेदारी

न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स और हेनरी निकोल्स के बीच अब तक 204 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड को 70 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा था। उसके बाद से इन दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया है। फिलिप्स 110 रन और निकोल्स 124 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X