शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:पीआरडी जवानों की मांगों पर सरकार गंभीर, 365 दिन रोजगार और महंगाई भत्ते पर होगा परीक्षण – Uttarakhand: Government Takes Prd Personnel’s Demands Seriously 365 Days Of Employment And Dearness Allowance
देहरादून

उत्तराखंड:पीआरडी जवानों की मांगों पर सरकार गंभीर, 365 दिन रोजगार और महंगाई भत्ते पर होगा परीक्षण – Uttarakhand: Government Takes Prd Personnel’s Demands Seriously 365 Days Of Employment And Dearness Allowance

November 19, 2026


Uttarakhand: Government takes PRD personnel's demands seriously 365 days of employment and dearness allowance

मंत्री रेखा आर्या

विस्तार

पीआरडी जवानों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए सरकार ने पहल तेज कर दी है। होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ता, अन्य सुविधाएं और सालभर रोजगार देने की मांगों का शासन स्तर पर तकनीकी और विधिक परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने वित्त विभाग के अधिकारियों और पीआरडी जवानों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मंत्री ने वार्ता को सकारात्मक बताते हुए कहा कि जवानों की भावनाओं का सम्मान कर उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास होंगे। कहा, पीआरडी जवान प्रदेश की व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने से लेकर आपदा जैसी विषम परिस्थितियों और चारधाम यात्रा के सफल संचालन तक उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में उनके हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती। विभाग चाहता है कि जवानों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकले।

मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पहले भी पीआरडी जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें मानदेय में वृद्धि, गर्भवती महिला जवानों को सुविधाएं, सेवानिवृत्ति की आयु निर्धारित करना, जवानों के बच्चों की पढ़ाई और मृतक आश्रितों से जुड़े फैसले शामिल हैं।

देहरादून: मांगों को लेकर पीआरडी जवानों का आक्रोश, निदेशालय में लगाया ताला, अधिकारियों को चार घंटे बंद रखा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X