22-25 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! इन 7-सीटर MPV की गजब डिमांड; कीमत मात्र ₹12.12 लाख से शुरू
Kia Carens CNG और Clavis CNG को कुछ दिन पहले सितंबर 2026 में लॉन्च किया गया था. मार्केट में आने के चंद महीनों के भीतर ही इन MPVs ने मजबूत पकड़ बना ली है. फैक्टरी-फिटेड सीएनजी ऑप्शन वाले इन थ्री-रो एमपीवी मॉडल ने पेट्रोल और डीजल के विकल्प के रूप में ग्राहकों को आकर्षित किया है. इसकी कीमत एक्स शोरूम कीमत 12.12 लाख रुपये से शुरू होती है.
किफायती रनिंग कॉस्ट, फैमिली के लिए पर्याप्त जगह और मॉडर्न फीचर्स के चलते ये मॉडल एमपीवी सेगमेंट में चर्चा का विषय बने हुए हैं. किआ इंडिया की ये पेशकश सीएनजी वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करने और कंपनी की सेल बढ़ाने में बड़ी मदद कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि इन्हें कितने ग्राहक मिले. साथ ही कीमत और खासियत के बारे में जानेंगे.
Carens/Clavis CNG की सेल्स रिपोर्ट
किआ इंडिया ने सितंबर 2026 में लॉन्च के बाद मात्र दो महीने में कैरेंस सीएनजी और कैरेंस क्लेविस सीएनजी की रिटेल सेल 6,200 यूनिट पार कर ली है. कंपनी के अनुसार ये आंकड़ा फैक्टरी-फिटेड सीएनजी विकल्पों की बढ़ती मांग को दर्शाता है. दोनों मॉडल पर तीन साल बाद 75 प्रतिशत तक अवशिष्ट मूल्य का आश्वासन (Assurance of residual value) देने वाला बायबैक प्रोग्राम भी उपलब्ध है.
डिजाइन और डायमेंशन
कैरेंस क्लेविस मॉडर्न और आकर्षक लुक के साथ आती है. फ्रंट में कनेक्टेड एलईडी DRLs, ट्राइ-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प और स्टाइलिश बंपर हैं. साइड प्रोफाइल में एमपीवी सिल्हूट के साथ 16 इंच अलॉय व्हील्स और रियर में कनेक्टेड टेल लाइट्स दी गई हैं. इंटीरियर स्पेसियस और फैमिली-फ्रेंडली है. 6 या 7 सीटर विकल्प उपलब्ध हैं. थर्ड-रो सीट बैक फ्रेम को बेहतर रिक्लाइन एंगल के लिए मॉडिफाइड किया गया है. बूट स्पेस सीएनजी टैंक के कारण 216 लीटर से घटकर 116 लीटर रह जाता है, लेकिन स्पेयर व्हील अंडरबॉडी में सेफ है.
फीचर्स और सेफ्टी
वेरिएंट के अनुसार पैनोरमिक सनरूफ, 26.62 इंच डुअल पैनोरमिक डिस्प्ले (दो 12.25 इंच स्क्रीन), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर शामिल हैं. सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ईएससी, टीपीएमएस, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर और सिलेक्ट वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS (20 फीचर्स) दिए गए हैं.
पावरट्रेन और परफॉरमेंस
इंजन 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल है, जो फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ आता है. सीएनजी मोड में ये 96 बीएचपी पावर और 123 एनएम टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये पेट्रोल से 19 बीएचपी और 21 एनएम कम है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 60 लीटर सीएनजी टैंक, डेडिकेटेड फ्यूल चेंज स्विच और 4.2 इंच टीएफटी डिस्प्ले पर सीएनजी डिस्टेंस-टू-एम्प्टी की जानकारी मिलती है.
सस्पेंशन और फ्रंट डिस्क ब्रेक्स को अतिरिक्त वजन के हिसाब से ट्यून किया गया है. संभावित माइलेज 22-25 KMPL के आस-पास है, ARAI या कंपनी क्लेम्ड ऑफिशियल फिगर्स अभी तक नहीं बताए गए हैं.
