मंदसौर:नकली दूध बनाने के काले कारोबार का भंडाफोड़, यूरिया और पाम ऑयल समेत अन्य सामग्री जब्त, आरोपी भाई फरार – Mandsaur: Police Bust Suspected Fake Milk Unit; Chemicals Seized, Two Brothers Flee After Raid

सांकेतिक तस्वीर
October 29, 2026

सांकेतिक तस्वीर
जिले में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर घर के भीतर चलाए जा रहे नकली दूध के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। शामगढ़ थाना क्षेत्र के डूंगरखेड़ी गांव में दो सगे भाई यूरिया, पाम ऑयल और वनस्पति तेल मिलाकर घातक नकली दूध तैयार कर रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दूध बनाने के उपकरण और रसायन जब्त किए हैं।
यूरिया और रसायन से बनता था दूध
डूंगरखेड़ी गांव में आबादी से दूर स्थित मकान में कृष्णपाल सिंह और शिवराज सिंह नाम के दो भाई यह अवैध कारोबार चला रहे थे। सूचना मिलने पर शामगढ़ थाना पुलिस ने मकान पर दबिश दी। पुलिस ने तलाशी के दौरान मौके से 10 लीटर नकली दूध और इसे बनाने की सामग्री बरामद की। जब्त सामान में यूरिया खाद, पाम ऑयल, 25-25 किलोग्राम के सात बोरे पाउडर, पारस कंपनी के तेल के डिब्बे और 15-15 लीटर की पांच केन में वनस्पति तेल शामिल हैं। पुलिस ने दूध तैयार करने वाली मिक्सर मशीन और कूलिंग उपकरण भी जब्त किए हैं।
ये भी पढ़ें: भोपाल: एमपी में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, हरदा के एसपी बदले
त्योहारों पर 10 हजार लीटर बेचने की योजना
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अब तक एक हजार लीटर से अधिक नकली दूध असली दूध में मिलाकर बाजार में खपा चुके थे। आगामी त्योहारों के दौरान आरोपियों ने करीब 10 हजार लीटर नकली दूध बनाकर बाजार में बेचने की योजना बनाई थी।
पुलिस की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और जांच के लिए नमूने एकत्र किए। शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने बताया कि पुलिस ने सामग्री जब्त कर ली है और आरोपी भाइयों की तलाश जारी है। खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यूरिया के प्रयोग की आधिकारिक पुष्टि होगी।
November 10, 2026
7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या से दहला मंदसौर विस्तार मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के लुक्का गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ महज 7 साल की एक अबोध बालिका के साथ दो दरिंदों ने पहले बेरहमी […]
November 9, 2026
मंदसौर पुलिस ने लाखों की ब्राउन शुगर पकड़ी है। विस्तार पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भानपुरा थाना क्षेत्र की भैसोदा मंडी चौकी पुलिस ने तस्कर के पास से 62 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध ब्राउन शुगर और डोडाचूरा बरामद किया […]
November 8, 2026
मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश इंदौर में 59 मिमी रिकॉर्ड हुई। इसके बाद मंडला में 44 मिमी, भोपाल में 35 मिमी, मलांजखंड में 30 मिमी, दतिया में 23 मिमी, बैतूल में 22 […]
