शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:इगास बग्वाल पर अगस्त्यमुनि बाजार में लौटी रौनक – Bustle Returns To Agastyamuni Market For Igas Bagwal

November 20, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

Updated Thu, 19 Nov 2026 11:39 PM IST

Bustle returns to Agastyamuni market for Igas Bagwal

अगस्त्यमुनि। लोकपर्व इगास बग्वाल को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार में रौनक रही। लोक पर्व को लेकर महिलाओं के साथ पुरुषों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने दीपावली की तर्ज पर पटाखों की जमकर खरीदारी की। बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही।

स्थानीय निवासी अभिषेक बगवाड़ी ने कहा कि लोकसंस्कृति के संरक्षण की दिशा में ईगास पर्व का बढ़ता उत्साह सुखद है। अब इस पर्व पर भी दीपावली जैसा माहौल नजर आने लगा है। पटाखा विक्रेता आनंद प्रकाश बछेती ने बताया कि लोग परिवार और परिचितों के साथ मिलकर पटाखे खरीद रहे हैं। पर्व को आपसी मेल-मिलाप और हर्षोल्लास के साथ मनाने का उत्साह दिखाई दे रहा है। नगर सभासद हिमांशु भट्ट ने कहा कि ईगास बग्वाल के चलते अगस्त्यमुनि का बाजार रौनक रही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X