शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lalitpur News:सदर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी को सौंपे विकास प्रस्ताव – Sadar Mla Submits Development Proposals To Chief Minister Yogi
ललितपुर

Lalitpur News:सदर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी को सौंपे विकास प्रस्ताव – Sadar Mla Submits Development Proposals To Chief Minister Yogi

November 20, 2026


Sadar MLA submits development proposals to Chief Minister Yogi

मुख्यमंत्री से जनपद के विकास को लेकर बात करते सदर विधायक रामरतन कुशवाहा।स्त्रोत स्वयं

ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने जनपद के विकास और जनहित के विषयों पर चर्चा की। विधायक ने प्रशासनिक कार्यों, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, ग्रामीण सड़क और खेल प्रतिभाओं के लिए मांगें रखीं। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की स्थायी नियुक्ति का प्रस्ताव दिया। झांसी मेडिकल कॉलेज से सप्ताह में दो दिन विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। विधायक ने जखौरा–तालबेहट मार्ग और धर्मार्थ योजना के तहत जखौरा–राजघाट से सीरोन जी–मनगुवां एवं महर्रा मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मांगी। उन्होंने सदर ललितपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना का भी प्रस्ताव दिया। इसके लिए ग्राम पंचायत दैलवारा में रिक्त भूमि प्रस्तावित की गई। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X