शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागेश्वर

Bageshwar News:बुजुर्ग पेंशनर हुए सम्मानित – Elderly Pensioners Honored

November 20, 2026


गरुड़ (बागेश्वर)। उपकोषागार गरुड़ में राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान-5 के तहत पेंशन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उपकोषाधिकारी हेमा जोशी की अध्यक्षता में हुए शिविर में राज्य और पारिवारिक पेंशनरों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, एसजीएचएस, आयकर नियमों और साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक अजब सिंह दानू को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक कोषाधिकारी शिखा, रेनू आर्य और हरीश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X