शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, नया संगठन बनाने का ऐलान, कही ये बात – Auraiya District President Of  All India Industry And Trade Association Resigns Announces New Organization
औरैया

औरैया:अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, नया संगठन बनाने का ऐलान, कही ये बात – Auraiya District President Of  All India Industry And Trade Association Resigns Announces New Organization

November 20, 2026


Auraiya District president of  All India Industry and Trade Association resigns announces new organization

जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार
– फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की वजह ऑनलाइन व्यापार, यूपीआई पर 0.4% टैक्स और व्यापार मंडलों द्वारा सदस्यता के नाम पर की जा रही वसूली को बताया है। पुरवार ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा कि देश और प्रदेश में कई व्यापार मंडल चल रहे हैं, लेकिन व्यापारियों की सबसे बड़ी समस्या ऑनलाइन व्यापार है।

ऑनलाइन व्यापार से व्यापारियों का व्यापार दिन-प्रतिदिन गिर रहा है, लेकिन कोई भी व्यापार मंडल ऑनलाइन व्यापार बंद करवाने के लिए कोई आंदोलन नहीं कर रहा है। सभी व्यापार मंडल केवल बयान तक ही सीमित रहते हैं। कहा कि सभी व्यापार मंडल व्यापारियों व उद्यमियों को मूर्ख बनाकर सदस्यता अभियान के नाम पर पैसे की वसूली करते हैं। सरकार का विरोध करने की हैसियत किसी भी व्यापार मंडल की नहीं है, क्योंकि सभी व्यापार मंडल सरकार समर्थित हैं या इनका कोई व्यक्तिगत स्वार्थ होता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X