शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरिद्वार:गन्नों से लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, सड़क किनारे खड़ी दो कारें दबी, बड़ा हादसा टला – Overloaded Sugarcane Truck Overturns On Haridwar Highway Two Parked Cars Crushed Underneath
हरिद्वार

हरिद्वार:गन्नों से लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, सड़क किनारे खड़ी दो कारें दबी, बड़ा हादसा टला – Overloaded Sugarcane Truck Overturns On Haridwar Highway Two Parked Cars Crushed Underneath

November 20, 2026


Overloaded sugarcane truck overturns on haridwar highway two parked cars crushed underneath

गन्नों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कनखल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर देर रात गन्नों से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी दो कारें उसके नीचे दब गईं। हादसे में हरियाणा नंबर की एक कार पूरी तरह गन्नों के नीचे दब गई, जबकि उत्तराखंड नंबर की दूसरी कार का पिछला हिस्सा ट्रक के नीचे आ गया। गनीमत रही कि हादसे के समय दोनों कारों में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार इन दिनों शुगर मिलों में गन्ने का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। इसके चलते किसान बड़ी संख्या में गन्ने से लदे वाहनों को लेकर मिलों की ओर जा रहे हैं। इसी क्रम में देर रात गन्नों से भरा एक ओवरलोड ट्रक हरिद्वार में हाईवे की सर्विस रोड से गुजर रहा था। प्रेमनगर तिराहे के पास होटल जान्हवी डेल के सामने अचानक चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही वहां खड़ी दो कारें उसके नीचे दब गईं।

बताया गया कि हरियाणा नंबर की कार से एक परिवार रिश्तेदारी में हरिद्वार आया हुआ था। परिवार के लोग कार को सर्विस रोड के किनारे खड़ी कर कहीं गए हुए थे। हादसे के समय कार में कोई मौजूद नहीं था। ट्रक में लदे गन्ने पूरी तरह कार के ऊपर गिर गए, जिससे कार दिखाई देना भी मुश्किल हो गया। वहीं दूसरी उत्तराखंड नंबर की कार का पिछला हिस्सा ट्रक के नीचे दब गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X