राजस्थान:आसाराम को हाईकोर्ट से राहत, पैरोल मामले में गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; इस बात का दिया हवाला – Rajasthan High Court Stays Asaram Arrest In Parole Surrender Case

पैरोल मामले में गिरफ्तारी पर रोक बरकरार
– फोटो : Amar Ujala
November 20, 2026

पैरोल मामले में गिरफ्तारी पर रोक बरकरार
– फोटो : Amar Ujala
राजस्थान उच्च न्यायालय ने पैरोल अवधि समाप्त होने के पश्चात निर्धारित समय पर जेल में सरेंडर नहीं करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के तहत आसाराम की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति सुनील बेनीवाल की एकलपीठ ने यह आदेश दिया।
उड़ान में तकनीकी देरी का हवाला
आसाराम की तरफ से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 528 के तहत याचिका प्रस्तुत कर 28 अक्तूबर 2026 को दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है। अदालत में अधिवक्ता निशांत बोरा, यशपाल राजपुरोहित और भरत सैन ने पक्ष रखा। वकीलों ने बताया कि 3 अगस्त 2026 को आसाराम को 20 दिन की नियमित पैरोल मंजूर की गई थी। इसके बाद उन्हें 8 अक्तूबर को रिहा किया गया था और 27 अक्तूबर शाम पांच बजे तक सेंट्रल जेल जोधपुर में आत्मसमर्पण करना आवश्यक था।
य भी पढ़ें- जोधपुर दुष्कर्म केस: आसाराम की उम्रकैद पर सुप्रीम कोर्ट में चार जनवरी के बाद होगी सुनवाई
याचिका में कहा गया कि वे चार्टर्ड प्लेन से वापस आ रहे थे, परंतु उड़ान की अनुमति मिलने में तकनीकी अड़चन आने की वजह से विमान देर शाम को उतरा। इस कारण आसाराम रात 10:40 बजे जेल अधीक्षक के समक्ष उपस्थित हुए, परंतु उन्हें जेल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।
अब 23 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
समय पर सरेंडर नहीं करने के कारण जोधपुर के रातानाडा पुलिस थाने में राजस्थान कारागार (संशोधन) अधिनियम की धारा 58-बी के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता से आसाराम के आत्मसमर्पण के वास्तविक समय की पूरी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।
सरकारी वकील ने इस विषय पर जानकारी जुटाने हेतु न्यायालय से समय मांगा। अदालत ने इस प्रार्थना को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर 2026 निर्धारित की और तब तक के लिए गिरफ्तारी पर रोक संबंधी अंतरिम राहत को जारी रखा।
November 20, 2026
राजस्थान हाईकोर्ट – फोटो : Amar Ujala विस्तार राजस्थान उच्च न्यायालय ने जोधपुर स्थित जयनारायण व्यास टाउन हॉल की जर्जर हालत और इसके संरक्षण तथा जीर्णोद्धार में बरती जा रही प्रशासनिक लापरवाही पर अत्यधिक कड़ा रुख अपनाया है। वर्ष 2018 से लगातार दिए जा रहे अदालती निर्देशों का अनुपालन न होने के कारण न्यायालय ने […]
November 17, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर विस्तार एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के मकान में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कुक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से पकड़ा है। आरोपी की पहचान छिंदवाड़ा के पनारा निवासी मोहब्बत अमरवंशी के रूप में हुई है, जो […]
November 17, 2026
मां-बेटी ने अपनाया वैराग्य का मार्ग विस्तार फॉक्सवैगन कंपनी की पूर्व ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर 36 वर्षीया अक्षिता बजाज और उनकी 61 वर्षीया मां शिरोमणि 25 नवंबर को चेन्नई में जैन दीक्षा ग्रहण करेंगी। पचास लाख रुपये का सालाना पैकेज छोड़कर साध्वी बनने जा रही अक्षिता और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सेवानिवृत्त चीफ मैनेजर उनकी मां […]
